WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*आईफोन, वन प्लस, सैमसंग, वीवो जैसी महंगी मोबाइल के साथ बड़ी संख्या में लाखों रुपए के मोबाइल किए गए बरामद*

*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समारोह आयोजित कर वितरण किए गए मोबाइल*

*कोण्डागांव पुलिस द्वारा अब तक 1800 से अधिक गुम हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया गया है*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 20 अप्रैल 2026*

जिले में साइबर सेल तथा थाना, चौकी में गुम हुए मोबाइलों के संबंध में लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे थे, जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल द्वारा साइबर सेल की टीम को उनके दैनिक कार्यों के साथ गुम हुए मोबाइलों के खोजबीन की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडागांव श्री कपिल चंद्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल श्री नरेंद्र पुजारी के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में सायबर टीम लगातार गुम मोबाईल की पतासाजी में लगे हुये हैं जिससे विगत कुछ दिनों साइबर सेल की टीम को 22 गुम हुए मोबाइलों को रिकवर करने में सफलता मिली है जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीबन 3 लाख रुपए है। सायबर सेल द्वारा रिकवर किए गए मोबाइल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलें के अलावा सीमावर्ती राज्यों उड़ीसा से रिकवर किया गया है। रिकवर किए गए मोबाइलों में कई महंगे सेट आईफोन, वनप्लस, वीवो, रेडमी, सैमसंग, के महंगे सेट भी है ।

मोबाइल लौटाते हुये उनके मलिकों को मोबाइल संभाल कर रखने की समझाईश दी गई और मोबाइल उपयोग से पूर्व उन्हें एक बार फार्मेट कर उपयोग करने की सलाह दिया गया। कई मोबाइल स्वामी ने बताया कि वे अपने मोबाइल वापसी की उम्मीद खो चुके थे, वे उन्हें दोबारा पाकर कोण्डागांव पुलिस को धन्यवाद दिया गया।
गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस करने और रिकव्हर करने हेतु कोण्डागांव़ साइबर सेल द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। साइबर सेल के गठन के पश्चात साइबर सेल की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के महत्वपूर्ण दिशा निर्देशन पर अब तक रिकार्ड 1800 से अधिक गुम हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया है। अब तक रिकव्हर किये गये गुम मोबाइलों का बाजार मूल्य आंका जाए तो करीब एक करोड रुपए का होगा ।

पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल द्वारा मीडिया के माध्यम से संदेश दिया गया कि जिन्हें भी अन्य किसी का मोबाइल प्राप्त होता है उसे नजदीकी थाने में जमा करें, दूसरों की मोबाइल का गलत उपयोग ना करें। कभी भी बगैर बिल के मोबाइल ना खरीदें कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव उपस्थित लोगों को सायबर अपराध के तरीके एवं उससे बचाव के उपाय बताये साथ ही सायबर अपराध घटित होने के स्थिति में हेल्प लाईन नम्बर 1930 एवं सायबर पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के साथ अपने निकट पुलिस थाना में सूचना देने की अपील की।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles