WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*चेरपाल शाला में ‘मावा पुलिस केतुल’ कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को कानून–सुरक्षा की दी गई जानकारी*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 24 नवम्बर 2025*

चेरपाल। शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेरपाल में 22 नवंबर को मावा पुलिस केतुल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को कानून, महिला सुरक्षा, यातायात नियम, नशा मुक्ति एवं साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डीएसपी विनीत साहू ने नवीन कानून, महिला अधिकार और समाज में पुलिस की भूमिका पर छात्रों को सरल और प्रभावी ढंग से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कानून की जागरूकता युवाओं को सशक्त बनाती है और सुरक्षित समाज के निर्माण में मदद करती है।

सड़क सुरक्षा सेल के अवध सिन्हा ने हेलमेट, सीट बेल्ट, गति नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। महिला सेल की एएसआई पूनम शर्मा ने महिला अधिकार, गुड टच–बैड टच व नशा मुक्ति पर छात्रों को संवेदनशील बनाया। वहीं साइबर सेल के रोशन हेमला ने साइबर अपराध, पासवर्ड प्रबंधन, सोशल मीडिया सावधानियों और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान क्विज़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य शरद सोनवानी ने ऐसे कार्यक्रमों को छात्रों के व्यक्तित्व विकास और सुरक्षा जागरूकता के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
डीएसपी विनीत साहू ने कहा कि मावा पुलिस केतुल कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में पहुँचकर बच्चों को कानून और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा पुलिस–समाज के बीच संवाद को मजबूत बनाना है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles