कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
*तारलगुड़ा चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, 765 क्विंटल धान के साथ तीन ट्रक ज़ब्त*

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 24 नवम्बर 2025*
बीजापुर। जिले में अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर संजीव मिश्रा के निर्देश पर तारलगुड़ा चेक पोस्ट में निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसके दौरान बड़ी कार्रवाई सामने आई।
जांच टीम ने संदिग्ध रूप से गुजर रहे तीन ट्रकों को रोका, जिनमें कुल 765 क्विंटल धान लदा हुआ पाया गया। पूछताछ के दौरान चालक किसी भी प्रकार का वैध परिवहन दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर सके। दस्तावेज़ न मिलने पर अधिकारियों ने तत्काल सभी ट्रकों को ज़ब्त करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
प्रशासन ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि समर्थन मूल्य पर खरीदी के बीच अवैध धान परिवहन और फर्जी कारोबार पर लगातार निगरानी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।











