*नैमेड़ और भोपालपट्नम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक सामग्री के साथ 07 माओवादी आरोपी गिरफ्तार*

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 23 नवम्बर 2025*
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना नैमेड़, कोबरा 210 व थाना भोपालपट्नम की अलग-अलग कार्रवाई में कुल 07 माओवादी आरोपियों को विस्फोटक सामग्री सहित गिरफ्तार किया गया है।
नैमेड़ थाना व कोबरा 210 की संयुक्त कार्रवाई
21 नवंबर को कांडका–जपेली जंगल में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने 05 माओवादियों को विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी विभिन्न आरपीसी यूनिटों से जुड़े बताए जा रहे हैं।
इनके पास से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
भोपालपट्नम थाना की कार्रवाई
मट्टीमरका मार्ग पर एमसीपी के दौरान वाहन जांच के समय 02 माओवादी सहयोगियों को विस्फोटक लेकर जाते हुए पकड़ा गया।
इनके पास से टिफिन बम, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर व कार्डेक्स वायर मिला है।
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
सभी 07 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना नैमेड़ और भोपालपट्नम में कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है।
सुरक्षा बलों की इस संयुक्त कार्रवाई ने क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों को बड़ा झटका दिया है।



