WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीजापुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई — अवैध सागौन की लकड़ी का भंडार जब्त*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 21 अक्टूबर 2025*

बीजापुर। वन विभाग की टीम ने जिले में अवैध रूप से संग्रहीत सागौन की लकड़ी के बड़े भंडार का खुलासा किया है। यह कार्रवाई जिला मुख्यालय के न्यू पुलिस लाइन के पीछे की गई, जहाँ से दो ट्रक (टिप्पर) और लगभग पाँच घनमीटर सागौन की कीमती लकड़ी बरामद की गई है।

वन विभाग को लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की, जिसके बाद यह बड़ा डंप सामने आया। वन विभाग का अमला वर्तमान में मौके पर जांच कर रहा है ताकि बरामद लकड़ी के स्रोत और वास्तविक मालिक का पता लगाया जा सके।

सूत्रों के अनुसार, वन विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि कहीं विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत तो नहीं है। जिस स्थान से लकड़ी बरामद हुई है, वह पुलिस लाइन के पास का सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है, जिससे यह शक और गहरा गया है कि बिना अंदरूनी जानकारी के इतनी बड़ी मात्रा में लकड़ी वहां नहीं रखी जा सकती थी।

वन विभाग ने जिला मुख्यालय के कई फर्नीचर मॉल्स और गोदामों में भी तलाशी अभियान जारी रखा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला तस्करों और कुछ कर्मचारियों के गठजोड़ से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।

डीएफओ रंगनाथन ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बरामद लकड़ी किसकी थी और इसमें कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने पुष्टि की कि लगभग पाँच घनमीटर सागौन के फारे और लठ्ठे बरामद हुए हैं और फिलहाल जांच जारी है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles