WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिले में धान खरीदी की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 23 अक्टूबर 2025*

कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों को लेकर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने किसान पंजीयन की प्रक्रिया की समितिवार समीक्षा की और इसे शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी किसानों से संपर्क कर उनका पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुराने किसानों का डाटा कैरी फॉरवर्ड करने के साथ-साथ नए किसानों का पंजीयन भी प्राथमिकता से करने को कहा गया। जिन किसानों का डाटा कैरी फॉरवर्ड नहीं हुआ, उनके कारणों की जानकारी मांगी गई। बैठक में कलेक्टर ने उपार्जन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश किए।
कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए कई निर्देश जारी किए। सभी समितियों में एकसमान नमी मापक यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बांट का उपयोग करने और धान भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान न होने पर नए स्थानों का प्रस्ताव देने को कहा गया। साथ ही, शासन के निर्देशों के अनुसार धान भंडारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। उपार्जन केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, बैनर और कंप्यूटर जैसी सुविधाओं को दुरुस्त करने और इसकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए गए। बैंक शाखा प्रबंधकों की तैयारियों में कमी पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने डाटा संबंधी समस्याओं को तत्काल राज्य स्तर पर भेजकर समाधान करने के निर्देश दिए।
धान खरीदी के लिए बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए योजनाबद्ध कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। बारदानों की जानकारी ऑनलाइन और भौतिक रूप से रखने के निर्देश दिए गए। टोकन व्यवस्था के तहत 30 प्रतिशत टोकन समितियों के माध्यम से और 70 प्रतिशत टोकन ऐप के माध्यम से जारी किए जाएंगे। टोकन जारी करने से पहले आधार सत्यापन अनिवार्य होगा।

*परिवहन और अनियमितता पर सख्ती*

धान परिवहन के लिए वाहन द्वारा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। परिवहन वाहनों के आवागमन की निगरानी के लिए उनके आने-जाने के समय की फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया गया। यदि कोई वाहन निर्धारित मार्ग से हटकर अन्य मार्ग पर जाता है, तो इसकी जानकारी जिला स्तरीय दल को मिल जाएगी और तत्काल जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। कलेक्टर ने सख्त चेतावनी दी कि धान उपार्जन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनियमितता पाए जाने पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जगदलपुर के अनुविभागीय दंडाधिकारी जगदलपुर श्री ऋषिकेश तिवारी, बस्तर के अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री गगन शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री सत्येंद्र बंजारे, सुश्री हीरा गवर्ना, सहकारी समितियों की उप पंजीयक सुश्री ऊषा ध्रुव, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के सहायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए रजा, जिला खाद्य नियंत्रक श्री घनश्याम राठौर, जिला विपणन अधिकारी श्री राजेंद्र ध्रुव, भू अभिलेख अधीक्षक सहित सभी तहसीलदार, सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक और लैंप्स प्रबंधक उपस्थित रहे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह,(मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles