WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, बीजापुर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह संपन्न*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 21 अक्टूबर 2025*

21 अक्टूबर 2025 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जिला बीजापुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं शहीद परिवारों की उपस्थिति में शहीदों के नामों का वाचन कर उन्हें नमन किया गया।

इस वर्ष 1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक देशभर में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के दौरान 191 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी, जिनमें छत्तीसगढ़ के 16 वीर जवान शामिल रहे। बीजापुर जिले से कुल 08 जवान शहीद हुए, जिनमें एसटीएफ के 1, छसबल के 1, केरिपु के 2 और जिला बल के 4 जवान शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने शहीद जवानों के नामों का वाचन किया तथा उनकी नामावली को शहीद स्मारक पर अर्पित किया गया। इसके उपरांत दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित उप पुलिस महानिरीक्षक (केरिपु सेक्टर बीजापुर) श्री बी.एस. नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, सेनानी 15वीं बटालियन छसबल धनोरा श्री मयंक गुर्जर, कमांडेंट 229 केरिपु श्री ब्रजेश सिंह, कमांडेंट 85 केरिपु श्री सुनील कुमार राही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री अमन कुमार झा, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री यूलैंडन यॉर्क सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शहीद परिवारों का साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग और समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। शहीद परिवारों के बच्चों को शासकीय छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु संबंधित लिपिकों को आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में जिला बीजापुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूलों, जहां शहीद जवानों ने अपनी शिक्षा प्राप्त की थी, वहां भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों ने वीरों के बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर पुलिस विभाग, अर्द्धसैनिक बल, जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और शहीद जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles