Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*नक्सली ऑपरेशन के तहत कोण्डागांव पुलिस को मिली सफलता।*

नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों नुकसान पहुंचाने के नियत से लगाये गये 02-02 किग्रा. के 03 नग आईईडी बरामद।

बरामद आईईडी को बीडीएस टीम द्वारा मौके पर किया गया नष्ट।

*छत्तीसगढ़ आजतक, केशकाल/कोंडागांव 03 दिसम्बर 2024*

कोण्डागांव में श्री सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर (छ०ग०), पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज, कांकेर श्री अमित तुकाराम कांबले (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन एवं श्री वॉय अक्षय कुमार (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देशन तथा श्री रूपेश कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऑप्स जिला कोण्डागांव के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में दिनांक 02.12.2024 को जिला कोण्डागांव व कांकेर के सीमावर्ती ग्राम भण्डारपाल, जबकसा व माड़‌गांव के पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से आईईडी लगाये जाने की स्थानीय आमसूचना पर विशेष कार्ययोजना तैयार कर दिनांक 02.12.2024 को श्री अनिल विश्वकर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव के नेतृत्व में थाना धनोरा से जिला पुलिस बल व कैम्प कुंएमारी से सीएएफ की टीम ग्राम भण्डारपाल, जचकसा, माड़गांव व उसके आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुये थे कि अभियान के दौरान लगभग 16:00 बजे ग्राम माड़गांव पहाड़ी के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को जान से मारने के नियत लगाये गये करीबन 02-02 किलोग्राम के 03 नग टिफिन बम बरामद किया गया, जिसे बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सावधानी पूर्वक घटना स्थल पर ही विस्फोट का नष्ट किया गया। विस्तृत प्रतिवेदन पृथक से भेजी जाती है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles