WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर शारीरिक बौद्धिक एवं सांस्कृति प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*विधायक सुश्री उसेण्डी ने प्रतियोगिता में शामिल होकर दिव्यांगों का किया उत्साहवर्धन*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 03 दिसंबर 2024*

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शारीरिक बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय ऑडिटोरियम में हुआ। इस मौके पर विधायक सुश्री उसेण्डी ने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक सुश्री उसेण्डी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगो में असीम प्रतिभाएं होती है। ऐसे आयोजनों से उन्हें सामने लाने का मौका मिलता है। सरकार दिव्यांग़जनो के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके हित के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है, जिससे उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं मिल रही है। जिले में दिव्यांगजनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

समग्र शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिन्हाकंन एवं आवश्यकता अनुसार उपयोग में आने वाले संसाधनों हेतु विद्यालयों के अध्ययनरत बच्चे शामिल हुए।
सुश्री उसेण्डी ने मैदान में पहुंचकर विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दिव्यांग प्रतिभागियों से भेंट कर परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इंडोर स्टेडियम सह आडिटोरियम कोण्डागांव में जिले से 500 से अधिक दिव्यांगजन शामिल हुए। दिव्यांगों ने इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के खेल में भरपूर उत्साह दिखाया। प्रतियोगिता में ट्रायसायकल दौड़, सामान्य दौड़, मटका फोड़, नींबू दौड़, गोला फेंक, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। रंगोली एवं चित्रकला में मुख्य थीम नशा मुक्त भारत अभियान पर विभिन्न प्रकार के चित्र व रंगोली बनाया गया, जिसमें 150 दिव्यांगजनों को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में 02 ट्रायसायकल, 02 व्हील चेयर एवं बैशाखी भी प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शारीरिक बौध्दिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों को सम्मिलित करने का मुख्य उद्देश्य इनको उचित अवसर प्रदान करते हुए सर्वागीण विकास करना है। जिले में कुल 1570 दिव्यांग बच्चे हैं, जिनमें 918 दिव्यांग प्रमाण पत्र वाले बच्चे हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा 896 बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती हैं। इस अवसर पर श्री दीपेश अरोरा, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य चांडक, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती ललिता लकड़ा, समग्र शिक्षा अधिकरी श्री महेन्द्र पाण्डे सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles