Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमांग

*भारत बंद’ आज: क्यों सड़कों पर उतरेंगे 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी? क्या खुला रहेगा और क्या होगा बंद? कहां कितना होगा असर? जानें हर सवाल का जवाब*

*छत्तीसगढ़ आजतक जगदलपुर 9 जुलाई 2025*

Bharat Bandh 2025: कई ट्रेड सगंठनों ने आज बुधवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। ऐसे में आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने जा रही है। ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद में 25 करोड़ मजदूरों और कर्मचारियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। ये कर्मचारी केंद्र सरकार पर मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉरपोरेट-समर्थक नीतियों का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस हड़ताल का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साझा मंच ने किया है। इसमें किसान संगठनों और ग्रामीण मजदूर यूनियनों का भी समर्थन है। हालांकि भारतीय मजदूर संघ ने देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने से इनकार कर दिया है। भारतीय मजदूर संघ ने कहा कि यह हड़ताल राजनीति से प्रेरित है।
भारत बंद का असर बिहार में दिखाई भी देने लगा है। एक तरफ जहां, ट्रेड सगंठनों ने भारत बंद का आव्हान किया है। वहीं दूसरी तरफ बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले लिस्ट रिवीजन के खिलाफ विपक्ष ने बिहार बंद का ऐलान किया है। इसके कारण सुबह 7 बजे से ही बिहार में बंद का असर दिखने लगा है। विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता ट्रेनें तक रोक रहे हैं।
हड़ताल के कारण बैंकिंग, डाक सेवाएं, परिवहन, औद्योगिक उत्पादन और बिजली आपूर्ति जैसी आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं में भारी व्यवधान की संभावना है। हालांकि कई व्यापारी संगठनों का कहना है कि लोगों के रोजमर्रा के कामकाज पर इस ‘भारत बंद’ का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।
हड़ताल के कारण बैंकिंग, डाक सेवाएं, परिवहन, औद्योगिक उत्पादन और बिजली आपूर्ति जैसी आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं में भारी व्यवधान की संभावना है। हालांकि कई व्यापारी संगठनों का कहना है कि लोगों के रोजमर्रा के कामकाज पर इस ‘भारत बंद’ का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।
क्यों कर रहे भारत बंद?

हड़ताल का मुख्य कारण है सरकार द्वारा चार नए श्रम संहिताओं (Labour Codes) को लागू करना। साथ ही आरोप है कि सरकार निजीकरण, आउटसोर्सिंग, और ठेकेदारी प्रणाली को बढ़ावा दे रही है। सेवानिवृत्त कर्मियों को पुनर्नियुक्ति दे रही है जबकि देश की 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष से कम उम्र की है। ईएलआई (रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन) योजना जैसे कार्यक्रमों के जरिए नियोक्ताओं को फायदा पहुंचा रही है। इससे कर्मचारी नाराज हैं।

*क्या हैं प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें?*

हड़ताल का नेतृत्व कर रहे 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक हैं. उन्होंने सरकार के सामने 9 प्रमुख मांगें रखी हैं।

1. चार नई श्रम संहिताओं को वापस लिया जाए.
2. युवाओं के लिए रोजगार सृजन और सरकारी रिक्तियों को तुरंत भरा जाए.
3. 26,000 रुपये मासिक न्यूनतम वेतन की गारंटी दी जाए.
4. पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल किया जाए.
5. 8 घंटे के कार्यदिवस की गारंटी दी जाए.
6. मनरेगा (MGNREGA) को शहरी क्षेत्रों तक बढ़ाया जाए.
7. अग्निपथ योजना को रद्द किया जाए.
9. हड़ताल और यूनियन बनाने के अधिकार की रक्षा की जाए.
10. स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत किया जाए.
हड़ताल में शामिल प्रमुख संगठन
-ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC)
-इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC)
-सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (CITU)
-हिंद मजदूर सभा (HMS)
-सेल्फ-एम्प्लॉयड वूमेन्स एसोसिएशन (SEWA)
-लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (LPF)
-यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (UTUC)
समर्थक संगठन
-संयुक्त किसान मोर्चा
-ग्रामीण मजदूर यूनियनें
-रेलवे, एनएमडीसी और स्टील उद्योग के कर्मचारी|

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles