Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बायपास पुलिया निर्माण में मजदूरी भुगतान को लेकर विवाद, मजदूरों ने कलेक्टर-एसपी से की शिकायत*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 8 जुलाई 2025*

कोंडागांव-बायपास मार्ग में बन रही पुलिया में कार्यरत मजदूरों को अब तक उनकी मेहनताना राशि नहीं मिल पाई है, जिससे वे बेहद परेशान हैं। मजदूरों ने ठेकेदार रितेश अग्रवाल पर मजदूरी हड़पने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, श्रम विभाग और स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
मजदूरों ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक पुलिया निर्माण में लगातार काम किया। प्रति मजदूर ₹275 की दर से भुगतान तय हुआ था। कुल 14 मजदूरों की 1 लाख 63 हजार 300 रुपये की मजदूरी अब तक नहीं दी गई है।
पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने पहले भी 12 जून 2025 को लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को लिखित आवेदन सौंपा था, जिसमें मजदूरी भुगतान की मांग की गई थी। इसके बाद उन्हें 8 जुलाई को एसडीओ कार्यालय बुलाया गया, लेकिन वहां भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और ठेकेदार ने शेष भुगतान करने से इनकार कर दिया।
मजदूरों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें जल्द से जल्द उनकी बकाया मजदूरी दिलाई जाए और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में अन्य श्रमिकों के साथ ऐसा अन्याय न हो।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles