Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 17 अप्रैल 2026*

जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, कोंडागांव वनमंडल द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 हेतु विस्तृत कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने वन विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को तेंदूपत्ता संग्रहण को अधिकाधिक और गुणवत्ता युक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण ग्रामीणों की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है, अतः संग्राहकों को अधिक लाभ दिलाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाए। साथ ही बीमा एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए प्रति संग्राहक न्यूनतम 500 गड्डी गुणवत्ता युक्त तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य रखा गया।

वनमंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोंडागांव वनमंडल अंतर्गत 13 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के 245 संग्रहण केंद्रों में वर्ष 2026 के लिए 19,200 मानक बोरा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वर्ष संग्राहकों को 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान किया जाएगा। मौसम एवं पत्तों की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए अनुमानतः 25 अप्रैल 2026 से तेंदूपत्ता खरीदी प्रारंभ की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वनमंडल क्षेत्र में लगभग 31 हजार संग्रहक परिवार तेंदूपत्ता संग्रहण से जुड़े हैं, जिन्हें विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 03 गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी, 07 जोनल अधिकारी, 13 पोषक अधिकारी, 13 प्रबंधक, 245 फड़ अभिरक्षक (वन विभाग के 92 कर्मचारी और अन्य विभागों के 153 कर्मचारी) तथा 245 फड़ मुंशी, गोदाम प्रभारियों एवं उड़नदस्ता दल सहित कुल लगभग 700 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी संग्रहण, प्रसंस्करण एवं भंडारण कार्य में लगाई गई है।

संयुक्त वनमंडलाधिकारी श्री आशीष कुमार कोटिवार द्वारा पीपीटी के माध्यम से कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यशाला में कलेक्टर एवं वनमंडलाधिकारी सहित लगभग 350 अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles