WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*प्रभारी सचिव ने सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा का किया निरीक्षण*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 09 अप्रैल 2025*

सुशासन तिहार के दूसरे दिन भी पूरे जिले भर में आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। जिले के प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने आज जिला कार्यालय कोंडागांव में रखे गए समाधान पेटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक प्राप्त आवेदनों और मांगों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत उपस्थित रहे।
प्रभारी सचिव ने ग्राम पंचायत मसौरा में सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व पखवाड़ा में प्राप्त प्रकरणों को जानकारी ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के समुचित निराकरण हेतु निर्देशित किया। साथ ही सुशासन तिहार के तहत समाधान पेटी में प्राप्त होने वाले आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य मांगों और शिकायतों को लेकर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त करने के बाद ग्रामीणों को अनिवार्य रूप से पावती उपलब्ध कराएं। साथ ही जो आवेदन नहीं लिख सकते उनकी सहायता करें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण सुशासन तिहार की पहल शुरू की गई है। आप सभी अपनी समस्याएं आवेदन में लिखकर समाधान पेटी में डाले। समस्याओं का समाधान अवश्य किया जाएगा।
*स्वसहायता समूह के सदस्यों से की चर्चा*
प्रभारी सचिव ने गांव की स्वसहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की और उनके द्वारा किए जा रहे आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। बीसी सखी श्रीमती सीमा मरकाम ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने कृषि कार्य शुरू की और आज वे लखपति दीदी हैं।
*निर्माणाधीन बायपास मार्ग को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश*
इससे पहले प्रभारी सचिव ने कोण्डागांव शहर के निर्माणाधीन बायपास मार्ग का भी निरीक्षण किया और कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने हेतु लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles