WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कमिश्नर ने सुशासन तिहार के अंतर्गत शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में आवेदन पत्र प्राप्ति का लिया जायजा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर, 09 अप्रैल 2025*

कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने कहा कि राज्य शासन के मंशानुरूप सुशासन तिहार से आम जनता को जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें, शहरी क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से नागरिकों को अवगत कराए जाने सहित बैनर-पोस्टर के द्वारा जानकारी दी जाए। वहीं ग्रामीण इलाकों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाया जाए। इस दिशा में विशेष तौर पर हाट-बाजारों में भी लोगों को सुशासन तिहार के बारे में जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत आवेदन प्राप्ति स्थलों पर आम जनता के बैठने के लिए छाया, दरी की व्यवस्था सहित ग्रीष्मकाल को मद्देनजर रखते हुए पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने कहा। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बुधवार को जगदलपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र सहित जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत घाटपदमुर एवं कुम्हरावंड में सुशासन तिहार अंतर्गत आवेदन पत्र प्राप्त करने के स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उक्त निर्देश दिए।

कमिश्नर ने सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आवेदन पत्र प्राप्ति स्थलों पर पर्याप्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने कहा और आम जनता को आवेदन पत्र लिखकर देने के लिए सहायक भी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही समस्या एवं मांग के आधार पर सम्बन्धित विभागों के अनुक्रम में प्रविष्टी कर उक्त विभागों को प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए।कमिश्नर ने इन आवेदन पत्र प्राप्ति स्थलों पर लगाए गए आयुष्मान कार्ड पंजीयन शिविरों में निर्धारित लक्ष्य के आधार पर अब तक पंजीयन स्थिति और शेष लक्ष्य इत्यादि की जानकारी ली और निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। कार्ययोजना के अनुरूप सम्बन्धित परिवारों से सम्पर्क कर उनकी उपलब्धता के अनुसार सुबह या शाम को सम्बन्धित परिवारों का पंजीयन करें। पंजीयन स्थिति की अनिवार्यतः नियमित रूप से समीक्षा करें। कमिश्नर ने कहा कि स्थानांतरण, विवाह या मृत्यु की स्थिति में सम्बंधित सदस्यों का नाम निर्धारित लक्ष्य से हटाने की भी कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे लक्ष्य हासिल करने में अद्यतन प्रगति हो सके। इस दौरान कमिश्नर ने सुशासन तिहार में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु उपस्थित महापौर संजय पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर अवगत कराया गया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आवेदन पत्र प्राप्ति के दूसरे दिन जगदलपुर शहरी क्षेत्र के पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में 27 और पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में 27 तथा जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत घाटपदमुर में 138 एवं ग्राम पंचायत कुम्हरावंड में 55 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर आरती वासनिक, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles