WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*प्रभारी सचिव भीम सिंह ने जिला अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा के आवेदनों को गंभीरता से निराकरण के दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 09 अप्रैल 2025*

कोण्डागांव जिले के प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के कामकाज की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत व पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार उपस्थित थे।
प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार के तहत पहले चरण में आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। सभी विभाग नागरिकों की समस्याओं एवं मागों को लेकर प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें और समुचित निराकरण करें। ग्रामीणों से सहजता के साथ आवेदन प्राप्त करें, उन्हें आवेदन जमा करने में कोई परेशानी न हों, इसका ध्यान रखें। साथ ही शिविर में आवेदकों की सुविधाओं का भी ध्यान रखें। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वे अधिक से अधिक फील्ड विजिट करें, विशेषकर जिले के दूरस्थ गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुने और निराकरण करें। उन्होंने कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत जो व्यक्ति छुटे हुए हैं उन्हें लाभान्वित करें।
बैठक में उन्होंने जिले में आयोजित हो रहे सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा के बारे में जानकारी ली और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की जानकारी लेते हुए स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में राजमिस्त्री की कमी होने की जानकारी पर कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत उन्हें प्रशिक्षण दिलाएं, ताकि आवास निर्माण कार्य में तेजी आ सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले को अग्रणी स्थान में लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत हितग्राहियों के लिए ऋण स्वीकृति की संख्या में वृद्धि करने को कहा। प्रभारी सचिव ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीयन किसानों को शत प्रतिशत ईकेवायसी कराने को कहा। साथ ही केसीसी के तहत किसानों को कृषि कार्य को आगे बढ़ाने हेतु ऋण प्रदान करने के लिए शिविर लगाने के निर्देश सहकारिता विभाग को दिए। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के प्रगति की जानकारी लेते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मृदा परीक्षण के बाद आए परिवर्तन की स्टडी करें। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों को समीक्षा करते हुए हर घर जल पहुंचाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने के लिए जल संरक्षण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने को भी कहा।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बैठक में जिले में सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़े के प्रगति के बारे में जानकारी दी और बताया कि सुशासन तिहार के प्रथम चरण में जिले भर में ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, जनपद कार्यालयों में रखी गई समाधान पेटी में आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है। सभी नोडल अधिकारियों को अपने अपने ग्राम पंचायतों में फील्ड विजिट किया जा रहा है। साथ ही जिले के ग्राम पंचायतों में राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों का भी निराकरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की जानकारी दी। बैठक में प्रभारी सचिव ने मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर कचरा संग्रहण और प्लास्टिक मैनेजमेंट, स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान भारत योजना, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लखपति दीदी पहल, नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, अमृत मिशन जल प्रदाय योजना, कौशल विकास, समाज कल्याण सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles