WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को संकल्प बनाया, सुशासन को संस्कृति व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता माना – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

विकसित भारत के लिये समर्पित मोदी सरकार – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

नरेंद्र मोदी राजपथ पर नहीं कर्तव्य पथ चलने वाले प्रधामंत्री – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 12 जून 2025*

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने सफलतम 11 वर्ष पूर्ण किये हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है। मोदी सरकार की हर योजना के केन्द्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ- साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है। नरेंद्र मोदी राजपथ पर नहीं बल्कि कर्तव्य पथ पर चलने वाले प्रधानमंत्री है।
एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर आये प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्र वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने भारत की सीमायें सुरक्षित की, अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से लगने वाले राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया गया। जिससे भारतीय सीमाओं की सुरक्षा और भी मजबूत हुई है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले भारत अधिकांश रक्षा उपकरण यहां तक की बंदूकों की गोलियों को भी विदेश से आयात करता था।प्रधानमंत्री मोदी की केन्द्र सरकार के मेक इन इंडिया के तहत शासकीय और प्राइवेट कंपनियों ने मिलकर भारत के रक्षा क्षेत्र को बेहतर बना दिया है और विदेशी आयात पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, ‘ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, आइएनएस विक्रांत, तेजस और, प्रचंड’ अटैक हेलीकॉप्टर जैसे स्वदेशी तकनीकों के साथ अब भारत न केवल आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में उभर रहा है बल्कि आज रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। आज भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23,622 करोड़ तक पहुंच गया है। फिलीपींस जैसे देश भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीद रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की रणनीतिक दूरदर्शिता और कूटनीतिक तैयारी का नतीजा हैं।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बातें नहीं बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट और सख्त संदेश भी दिया कि आतंक, पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। पूरे विश्व को प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय धरती पर किसी भी हमले को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। कट काल के दौरान मोदी सरकार ने अपने नागरिकों को विश्वभर के हर कोने से सुरक्षित निकालकर यह सिद्ध किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार केवल सीमाओं के भीतर नहीं, विश्वभर में भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विगत 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने माओवादी आतंकवाद पर सख्त प्रहार किया है।आंतरिक सुरक्षा की सबसे बड़ी चुनौती माओवादी आतंक के खात्मे का मोदी जी और अमित शाह जी का संकल्प भी सिद्ध हो रहा है। छत्तीसगढ़ में बीते डेढ़ साल में 425 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया गया है। 1388 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं और 1443 को गिरफ्तार किया गया है। नक्सल विरोधी अभियान में हमारे जवानों ने बसवराजू और सुधाकर जैसे बड़े नक्सलियों कोे न्यूट्रलाइज कर माओवाद की रीढ़ तोड़ दी है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने नई औद्योगिक नीति लागू की है। जिसकी वजह से भारत में विदेशी कंपनियों ने बड़े-बड़े संयंत्र की स्थापना की है। प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने Ease of Doing Business बिजनेस को जमीन पर उतारते हुए भारत को 142 वीं रैंक से 63 वीं रैंक तक पहुंचाया है। व्यापार को आसान बनाने वाली नीतियों के परिणामस्वरूप 2023-24 में 1.80 लाख से अधिक नई कंपनियां भारत में रजिस्टर हुईं, Emergency Credit Line गारंटी योजना के तहत MSME को ऋण उपलब्ध कर ₹2.39 लाख करोड़ का NPA होने से बचाया और इसके अलावा भारत ने 2024-25 में ₹825 अरब डॉलर से अधिक का वस्तु और सेवा निर्यात कर आर्थिक मोर्चे पर भी विश्व में नए आयाम स्थापित किए।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राजनीति से इतर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने सांस्कृतिक और धार्मिक क्षेत्र प्रगति की नयी कहानी लिखी है।चाहे श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किया जाना, विश्वनाथ और महाकाल कॉरिडोर आदि दर्जनों उपलब्धियों का वर्णन इतिहास करेगा।

पत्र वार्ता में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप,पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, आलोक अवस्थी, नगर अध्यक्ष प्रकाश झा उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles