WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*बेवरेजेस कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी का बस्तर आगमन पर भव्य स्वागत अभिनंदन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*भाजपा कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों ने जगह जगह किया स्वागत*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 12 जून 2025*

छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी का पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को बस्तर आगमन पर भव्य स्वागत व अभिनंदन हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्री मद्दी का जोरदार आतिशबाजी के साथ जगह जगह फूलमाला पहना कर स्वागत किया गया। शहर के प्रमुख चौराहों व मुख्य मार्गो में बड़ी संख्या में स्वागत मंच बनाये गये थे। जहाँ श्रीनिवास मद्दी को लड्डूओं से तौला गया।
शहर के प्रवेश द्वार आसान से बेवरेजेस कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी के स्वागत अभिनंदन का सिलसिला आरंभ हुआ। कुम्हारपारा माड़िया चौक, माहेश्वरी भवन के समक्ष, शहीद पार्क तिराहा, झंकार टाकीज चौक, कोतवाली चौक, स्टेट बैंक चौक, मेन रोड, गोल बाजार चौक, सीरासार चौराहे से दंतेश्वरी मंदिर तक श्री मद्दी का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। श्रीनिवास राव मद्दी ने मांई दंतेश्वरी मंदिर में मत्था टेका और मांई जी के दर्शन व पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर से निकल कर श्री मद्दी का स्वागत जुलूस मिताली चौक, संजय मार्केट चौक, अग्रसेन चौक, गुरू गोविन्द सिंह चौक होते हुये भाजपा जिला कार्यालय पहुँच कर संपन्न हुआ। भाजपा जिला कार्यालय में भी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्री मद्दी का भव्य स्वागत किया। श्रीनिवास राव मद्दी ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों का आभार माना व बस्तर हित में सक्रियता के साथ निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
बेवरेजेस कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी के स्वागत अभिनंदन के दौरान प्रमुख रूप से सांसद महेश कश्यप, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, रुप सिंह मण्डावी, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन,प्रकाश झा,सुरेश गुप्ता, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, नरसिंह राव, राणा घोष, राजपाल कसेर, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, श्रीपाल जैन, गोविन्द ईनाणी, अनिल लुंकड़ आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles