WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*ट्राईफेड की फूडपार्क के संचालन के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने की बैठक*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतकजगदलपुर बस्तर,12 जून 2025/*

ट्राइफूड परियोजना भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्रालय के ट्राइफेड द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सहयोग से जिला प्रशासन की सहायता से क्रियान्वित किया जाना है। ट्राइफूड का उद्देश्य आदिवासी वन संग्रहकर्ताओं द्वारा एकत्र किए गए लघु वनोपजों के बेहतर उपयोग और मूल्य संवर्धन के माध्यम से आदिवासियों की आय में वृद्धि करना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने जगदलपुर शहर के नजदीक सेमरा स्थित ट्राइफेड के ट्राईफुड पार्क के सभाकक्ष में बैठक लेकर ट्राईफुड पार्क के संचालन के लिए विस्तृत चर्चा की। ज्ञात हो कि ट्रायफेड द्वारा 8.20 करोड़ की लागत से सेमरा जगदलपुर में ट्राईफूड पार्क तैयार कर लिया गया है इसका सकल क्षेत्रफल लगभग 21.55 एकड़ है, जिसमें 4.36 एकड़ में प्लाट स्थापित है।
उल्लेखनीय है कि जगदलपुर बस्तर में ट्रायफेड द्वारा स्थापित यह फूड पार्क वनोत्पाद और स्थानीय उत्पादों की एक प्रमुख प्रसंस्करण इकाई है, जिसमें वनधन केन्द्रों एवं स्थानीय जनजाति कृषकों से कच्ची सामग्री (विशेषकर लघु वनोपज) न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर लेकर उसका प्रसंस्करण कर उत्पादन, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग किया जाएगा। बैठक में इस फूड पार्क के व्यवस्थित संचालन एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। ट्राइफेड के अधिकारी ने बैठक में बताया कि इस फूड पार्क में शहद प्रोसेसिंग,काजू प्रोसेसिंग, इमली प्रोसेसिंग, मौसमी फल और मसालों की प्रोसेसिंग करने की योजना है साथ ही कोल्ड स्टोरेज की भी सुविधा रखी गई है।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर के मूल निवासियों का सहकारी समिति बनाकर फूड पार्क के लिए रॉ मटेरियल सप्लाई की व्यवस्था करें। फूड पार्क में इमली, महुआ, आम, काजू, साल-बीज जैसे स्थानीय उत्पाद को प्रोसेसिंग में प्राथमिकता दें। बैठक में संस्थान के संचालन करने वाले का चयन करने के लिए कमेटी बनाने पर चर्चा किया गया और उपस्थिति जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने संचालन के लिए अलग-अलग सुझायें मॉडल पर भी चर्चा किए।
वन मंत्री ने कहा कि युनिट को संचालन के लिए प्रोफेशनल टीम की आवश्यकता होगी। उन्होंने अन्य राज्यों में ट्राइफेड द्वारा संचालित या अन्य संस्था के माध्यम से स्थानीय उत्पादों का प्रसंस्करण की जानकारी लेकर विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस प्रकार के फिल्ड में काम करने वालों को प्राथमिकता देंने की बात कही। बैठक में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह, ट्राईफेड के पूर्व एमडी प्रवीण कृष्णा, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस, एसपी शलभ कुमार सिन्हा सहित ट्राईफेड के डिप्टी जनरल ममता शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर खदाने सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक के पश्चात प्रभारी मंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रोसेसिंग यूनिट में स्थापित मशीनों का अवलोकन किया। साथ ही संस्थान का जल्द से जल्द प्रारम्भ करने की बात कही। मशीनों में स्थानीय उत्पाद के प्रोसेसिंग के लिए आवश्यक उपकरण को परिवर्तित कर काम को गति देने की जरूरत बताई।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles