WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

31 हजार से अधिक स्थानों पर मतदाता जागरूकता हेतु किया गया दीवार लेखन*

*रैली, मानव श्रृंखला, मेहंदी एवं रंगोली कार्यक्रम द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मताधिकार हेतु किया जा रहा जागरूक*

*कोण्डागांव, 01 अप्रैल 2024–* लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कहीं दीवार लेखन तो कहीं रंगोली, मेहंदी, रैली एवं मानव श्रृंखला द्वारा लोगों को मतदान हेतु मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

इसके अतंर्गत डीएमएम विनय सिंह के मार्गदर्शन में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जिले के सभी ग्रामों में कुल 31 हजार 501 स्थानों पर दीवार लेखन का कार्य किया गया है। जिसमें बड़ेराजपुर विकासखण्ड में 3860, केशकाल विकासखण्ड में 5620, कोण्डागांव विकासखण्ड में 12500, माकड़ी विकासखण्ड में 5450 एवं फरसगांव विकासखण्ड में 4071 स्थानों पर दीवार लेखन का कार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त रंगोली कार्यक्रम का आयोजन 340 स्थानों पर किया गया जिसमें स्व सहायता समूह की 4562 महिलाओं ने भाग लिया। मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन 273 स्थानों पर किया गया जिसमें 2226 महिलाओं ने भाग लिया। वहीं 194 स्थानों पर स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रैली का भी आयोजन मतदाताओं को जागरूक करने हेतु किया गया।

स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मानव श्रृंखला द्वारा मतदाताओं को मतदान के अधिकार के प्रयोग का भी संदेश दिया जा रहा है।

*सभी मतदान केन्द्रों में मतदान तिथि एवं समय का किया जाये लेखन- कलेक्टर*

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा सोमवार को निर्वाचन कार्य के तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों में मतदान की तिथि एवं समय सहित मतदान केन्द्र के पुरूष एवं महिला मतदाताओं की संख्या का प्रदर्शन करने वाले सूचना पट्टिका का लेखन करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन कार्यों में संलग्न अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से सभी मतदान केन्द्रों एवं आसपास के क्षेत्रों का दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए भी निर्देशित किया।

उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदाताओं हेतु पेय जल, छायादार विश्राम स्थल, रैम्प, मतदान केन्द्रों में पंख ट्यूबलाईट एवं अन्य सुविधाएं त्वरित गति से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए सभी न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मतदान केन्द्रों में सभी सुविधाओं के सत्यापन हेतु संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों से सत्यापन प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचित करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी इस अवसर पर दिए गए।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर, डीएफओ एन गुरूनाथन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles