WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

लोकसभा निर्वाचन हेतु जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर जारी

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

सी-विजिल के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों का होगा निराकरण

कोण्डागांव, 02 अप्रैल 2024–लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निष्पक्ष शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु जनभागिदारिता को सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसके माध्यम से निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिले के नगरिक जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07786-242012 पर सम्पर्क कर अपनी समस्यों के समाधान के साथ निर्वाचन संबंधित शिकायतों को भी दर्ज करा सकते है। नियंत्रण कक्ष हेतु जिला शिक्षा अधिकारी आदित्या चांडक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान राज्य में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्मित सी-विजिल एप्लीकेशन बनाया गया है। आम नागरिक भी आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत लाइव फोटोग्राफ एवं वीडियो के साथ-साथ ऑडियो क्लिप के माध्यम से कर सकेंगे। यदि कोई नागरिक राज्य में आचार संहिता उल्लंघन की कोई घटना देखता है तो सी-विजिल एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए घटनास्थल की एक फोटो या 2 मिनट की वीडियो या ऑडियो क्लिपिंग बनाकर एप्लीकेशन के माध्यम से शिकायत कर सकता है। शिकायत गुप्त रूप से भी की जा सकती है या एप्प में पंजीकृत होकर भी की जा सकती है। पंजीकृत उपयोगकर्ता के रूप में शिकायत करने पर उपयोगकर्ता को शिकायत निराकरण के पश्चात उसकी सूचना भी दी जाएगी। यह एप्लीकेशन आम नागरिकों के लिए एंड्राइड एवं आईओएस दोनो पर उपलब्ध है। सामान्य मामलों में शिकायतों पर कार्यवाही 100 मिनिट के भीतर पूरी कर शिकायतकर्ता को इसकी सूचना दी जाएगी। सीविजिल एप्लिकेशन सतर्क नागरिक को जिला नियंत्रण कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी तथा मैदानी सत्यापन इकाई (उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दलों) से जोड़ती है। इसके लिए नागरिकों को गूगल प्ले स्टोर अथवा एप्पल स्टोर से सीविजील एप डाउनलोड कर मोबाइल नम्बर और ओटीपी के माध्यम से लाग-इन कर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। सी-विजिल एप्प में शिकायतकर्ता के फोन नंबर और पहचान को गुप्त रखते हुए भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की गयी है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत पर की गई कार्यवाही को ट्रैक भी कर सकते हैं। इस एप्लिकेशन के माध्यम से नागरिकों की शिकायत पर पूरी कार्यवाही 100 मिनिट के पूर्ण की जाती है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles