WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार सभी जनपद पंचायतों में मतदाता जागरूकता थीम पर मेहंदी, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*सभी जनपद पंचायतों में मतदाता जागरूकता हेतु मेहंदी, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

*कोण्डागांव, 01 अप्रैल 2024–* जिले के मतदाताओं को आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार सभी जनपद पंचायतों में मतदाता जागरूकता थीम पर मेहंदी, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता जिले की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर सभी महिलाओं को देश की लोकतांत्रिक परंपरा को बनाये रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु बिना किसी भय, धर्म, जाति, मूलवंश, समुदाय के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी को आगामी निर्वाचन में मतदान के अधिकार का प्रयोग करने हेतु संकल्प दिलाया गया। प्रतियोगिता में सभी महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मानव श्रृंखला बनाकर महिला समूह की दीदियों द्वारा लोगों को मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया। इस के साथ ही महिलाओं ने रंगोली एवं मेहंदी के माध्यम से मताधिकारी का संदेश तथा लोकतंत्र में मतदान के महत्व को प्रदर्शित किया। फरसगांव, बड़ेराजपुर, माकड़ी, केशकाल एवं कोण्डागांव में महिलाओं द्वारा लोगों मतदान हेतु जागरूक करने के लिए रैली निकालकर मतदान का महत्व लोगों को बताया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles