Breaking
*बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न**नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन**नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*ग्राम जामगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन*

*शिविर में 175 आवेदन प्राप्त*

*17 हितग्राहियों को सामग्री वितरण*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 27 फरवरी 2026*

राज्य शासन के निर्देशानुसार केशकाल विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जामगांव में शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शिविर में पहुंचकर विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कलेक्टर पन्ना ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण हेतु जनसमस्या निवारण शिविर की शुरुआत की गई है और शासन की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु जिले के अंदरूनी गांवों में भी शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनों का सभी संबंधित विभाग को समुचित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग श्रम विभाग सहित छात्रवृत्ति, बीमा योजना के अन्य विभागों के योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि केशकाल क्षेत्र के ग्रामीणों से कहा कि अपनी मांगो और समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय में आने की जरूरत नहीं है बल्कि जनपद पंचायत केशकाल में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अपनी समस्या साप्ताहिक जनदर्शन में बता सकते हैं।
केशकाल डीएफओ श्रीमती दिव्या गौतम ने भी ग्रामवासियों से वनों को आग से बचाने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी ग्रामीण जंगल में आग न लगाएं और अगर कहीं आग लगती है तो वन विभाग को तुरंत सूचित करें।
ग्राम जामगांव में आयोजित शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही।
जनसमस्या निवारण शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 02 व्हीलचेयर, 01 ट्राइसिकल और 01 दिव्यांगजन को ब्लाइंड स्टिक प्रदाय किया गया। इसी प्रकार मछली पालन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों को मछली पकड़ने हेतु जाल प्रदाय किया गया। इसी प्रकार खाद्य विभाग द्वारा 06 हितग्राहियों को राशन कार्ड बनाकर प्रदाय किया गया। उद्यान विभाग द्वारा 05 बीजोत्पादक कृषकों को अनुदान राशि प्रदाय किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री मिलने पर खुशी जताई और शासन प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर में ग्रामवासियों से विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कुल 172 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, जनपद पंचायत सीईओ श्री अनुराग सिन्हा, तहसीलदार श्री गणेश सिदार सहित श्री भुपेश चंद्राकर, श्री लम्बोदर सलाम, श्री आकाश मेहता, श्रीमती राजकुमारी नेताम और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण विभिन्न विभागों के अधिकारी उपथित रहें।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles