Breaking
*बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न**नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन**नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने अपने बच्चों के जन्मदिन पर बेलोतीपारा स्कूल में कराया न्योता भोज*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 20 फरवरी 2026*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को अपने बच्चों के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बेलोतीपारा (मसौरा) में विद्यार्थियों के साथ खुशियां साझा कीं। प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत उन्होंने विद्यालय में न्योता भोज का आयोजन कराया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को कॉपी एवं पेन भेंट किया और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

न्योता भोज में खीर, पूरी, सब्जी एवं पुलाव परोसा गया, जिसका विद्यालय के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ आनंद लिया।
कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती शुक्ली बाई, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, जिला मिशन समन्वयक श्री ईमल बघेल, बीआरपी श्री अशोक साहू, प्रधानाध्यापिका श्रीमती हीना साहू, श्रीमती सुनीता मरकाम, संकुल प्राचार्या श्रीमती रीबा जान तथा संकुल समन्वयक तरुण देवांगन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री पोषण योजना को सामुदायिक सहयोग से अधिक प्रभावी और पोषक बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा ‘न्योता भोज’ की अभिनव पहल की गई है।

यह अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है, जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति या सामाजिक संगठन जन्मदिन, वर्षगांठ अथवा अन्य विशेष अवसरों पर अपने नजदीकी विद्यालय, आश्रम या छात्रावास में बच्चों के लिए न्योता भोज आयोजित कर सकता है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles