WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कोण्डागांव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन को बस्तर सांसद ने 10 लाख रुपये अनुदान की घोषणा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक कोण्डागांव, 02 मार्च 2026*

जिले के पत्रकारों के पंजीकृत संगठन “कोंडागांव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब” को प्रेस क्लब भवन के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के लिए बड़ी राहत मिली है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने संगठन को ₹10,00,000 (दस लाख रुपये) की अनुदान राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

फेडरेशन द्वारा प्रेस क्लब भवन की मरम्मत, फर्नीचर क्रय, कंप्यूटर एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था हेतु आर्थिक सहयोग की मांग को लेकर सांसद को आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन में उल्लेख किया गया था कि पंजीयन क्रमांक 12220277819 के तहत पंजीकृत यह संगठन जनहित पत्रकारिता, पत्रकार प्रशिक्षण, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों तथा राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

मामले में सकारात्मक पहल करते हुए सांसद ने ₹10 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इस निर्णय से जिले के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से प्रेस क्लब की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा सकेगा और पत्रकारिता संबंधी गतिविधियों का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles