WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*शिविर में प्राप्त राजस्व प्रकरणों के समुचित निराकरण के दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 07 अप्रैल 2026*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी जमीनी क्रियान्वयन हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने राजस्व पखवाड़ा में प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में ग्रामीणजनों से प्राप्त होने वाले राजस्व प्रकरणों का समुचित निराकरण करना सुनिश्चित करें, ग्रामवासियों को त्वरित राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों पर भी संबंधित विभागों को समाधानपरक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने आगामी फसल के लिए किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिले के किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और दवाई की उपलब्धता पर जोर देते हुए इसकी कालाबाजारी रोकने हेतु संबंधित विभागायीय अधिकारियों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने धान उठाव के प्रगति की समीक्षा करते हुए उठाव में तेजी लाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले में टीबी की जांच एवं इलाज पूरी गंभीरता के साथ करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके अलावा उन्होंने पुल-पुलिया, विद्युतीकरण कार्य सहित अन्य अधोसंरचना विकास के लिए निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, जल जीवन मिशन एवं होम-स्टे योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles