Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कायस्थ समाज कोण्डागांव ने कराया राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, 65+ खिलाड़ियों ने दिखाया दम*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 05 अप्रैल 2026*

जिले में पहली बार कायस्थ समाज कोण्डागांव द्वारा राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सेंट जेवियर्स स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में राज्यभर से आए 65 से अधिक खिलाड़ियों के बीच शह और मात के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल और उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने किया। खिलाड़ियों ने दिमागी खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों को रोचक बना दिया।
भिलाई से आए खिलाड़ी पंकज सिंह ने कहा कि बस्तर अब बदल रहा है और यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। रायपुर के हर्ष चौहान ने कहा कि यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बना सकते हैं।
कायस्थ समाज के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बस्तर के नक्सलवाद मुक्त होने का सकारात्मक संदेश देना और क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देना है।
समापन समारोह जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तम श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, इना श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष महिला, लोकेश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, अर्पिता श्रीवास्तव उपाध्यक्ष महिला, अजय श्रीवास्तव जिला कोषाध्यक्ष, आरपी श्रीवास्तव, आरएस श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव सहित जगदलपुर और भानुप्रतापपुर से आए समाज के पदाधिकारियों का सहयोग रहा।
शतरंज प्रतियोगिता ने बस्तर की बदलती तस्वीर और प्रतिभाओं की ताकत को नई पहचान दी।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles