Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 07 अप्रैल 2026*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुना। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम सलना डूमरापारा के ग्रामीणों ने शासकीय प्राथमिक शाला के खेल मैदान की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत करते हुए खेल मैदान को सुरक्षित रखने की मांगी की, जिस पर एसडीएम केशकाल को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम निलजी निवासी श्री कुंवरलाल बघेल ने प्री मैट्रिक बालक छात्रावास खोलने की मांग की, जिस पर कार्यवाही हेतु आदिवासी विकास विभाग को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार ग्राम अदनार निवासी श्री अंधारूराम ने बंटवारा, ग्राम लेमड़ी निवासी श्री रामधर नेताम, ग्राम काटागांव निवासी श्री बिहरू राम नेताम, श्री प्रभुराम मरकाम सहित अन्य ग्रामीणों ने वन अधिकार पत्र, की मांग की। इसके अलावा अन्य विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles