Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*नायका कंपनी की फ्रेंचाईजी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 24 सितम्बर 2025*

जगदलपुर। रेंज साइबर थाना बस्तर एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में नायका कंपनी की फ्रेंचाईजी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्यों को रांची-झारखंड व बिहार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने जगदलपुर निवासी देवांश कुमार बजाज से फर्जी वेबसाइट nykaafranchiseindia.in और नकली दस्तावेजों के जरिये 11.65 लाख रुपये की ठगी की थी। इससे पहले भी एक आरोपी को पकड़ा जा चुका था।

गिरोह द्वारा देशभर में अब तक लाखों की ठगी की गई है। आरोपियों ने मनरेगा में काम दिलाने के नाम पर 150 से अधिक फर्जी बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराधों में उपयोग किए। पुलिस ने आरोपियों से 7 एंड्रॉइड मोबाइल, 2 कीपैड मोबाइल, 24 पासबुक, एटीएम व अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले में 3.55 लाख रुपये होल्ड भी किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आरा, छपरा व नालंदा (बिहार) के निवासी शामिल हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles