Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*नगर पालिका निगम जगदलपुर में राजस्व विभाग की बैठक संपन्न रिक्त भूमि पर भी लगेगा टैक्स तथा भवन मालिकों से टावरों का भी लिया जाएगा शुल्क*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 24 सितम्बर 2025*

जगदलपुर। नगर पालिका निगम जगदलपुर में राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
रिक्त भूमि पर कर – निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रिक्त भूमि को अब संपत्ति कर के दायरे में शामिल किया जाएगा।
मोबाइल टावर शुल्क – निगम क्षेत्र में लगाए गए टावरों के भूमि मालिकों से प्रति टावर के आधार पर शुल्क लिया जाएगा।
इतवारी बाजार की दुकानें – नवनिर्मित इतवारी बाजार की 80 दुकानों की शासकीय दर का निर्धारण कर लिया गया है। इन दुकानों की नीलामी बहुत जल्द की जाएगी।
एलईडी विज्ञापन दरें – शासकीय भवनों पर लगाए जाने वाले एलईडी विज्ञापनों की दरें तय की गईं।
जीएसटी दरों में कमी पर स्वागत प्रस्ताव – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जीएसटी दरों में कमी करने पर निगम की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन का प्रस्ताव पारित किया गया।
भूमि संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र – सेनानी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र लालबाग द्वारा दिए गए आवेदन पर भूमि के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देने की अनुशंसा की गई।
अटल आवास आईएचएसडीपी में जांच – निगम क्षेत्र के समस्त अटल आवास आईएचएसडीपी में निवासरत व्यक्तियों एवं परिवारों की गहन जांच करने और बकायेदारों पर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में समिति सदस्य रोशन सिसोदिया, गिरजा गुप्ता, दिलीप दास, लोकेश चौधरी, राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक राकेश यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक कुलदीप पाणिग्रही एवं चंदन प्रजापति उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles