WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों के नियमित निरीक्षण के दिए निर्देश*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*बच्चों के बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने को कहा*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 24 सितम्बर 2025*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज समय सीमा की बैठक में आदि कर्मयोगी अभियान के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर देते हुए योजनांतर्गत शामिल गांवों का विलेज विजन प्लान हेतु निर्देशित किया। साथ ही आदि सेवा केंद्र के शुभारंभ और आदि योगियों के पंजीयन के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कलस्टर अनुसार गांवों का विलेज विजन प्लान तैयार करने ग्रामीणों की बैठक कर विचार विमर्श किया जाएगा।
कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों में बच्चों के बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और समय-समय काउंसलिंग करने को कहा। बैठक में आश्रम छात्रावासों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था, बच्चों की ड्रेस और जूते की जानकारी लें। बच्चों को मिल रहे भोजन की जानकारी लें और यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार सब्जी सहित भोजन समय पर मिले। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि छात्रावास भवनों में पर्याप्त रोशनी हो और सभी छात्रावासों में रीडिंग रूम, डाइनिंग रूम और कम्प्यूटर कक्ष अनिवार्य रूप से हो तथा सभी कम्प्यूटर कार्यशील हो। साथ ही विभागीय अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि बच्चों से नियमित संवाद करते रहें और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएं। साथ ही बच्चों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य हेतु समय-समय पर सभी छात्रावासों में काउंसलिंग कराने के भी निर्देश दिए।
बैठक में इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत कार्यों एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य के प्रगति सहित डीएमएफ एवं नीति आयोग के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारियों को अपने निर्धारित गांवों का नियमित निरीक्षण करने और शिक्षा-स्वास्थ्य सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर जानकारी प्रस्तृत करने को कहा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles