Breaking
*कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसैनिकस्वतंत्रता दिवस

आईटीबीपी की 29वीं वाहिनी द्वारा कोण्डागॉव एवं सभी सीओबी में हर्षोउल्लास के साथ मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव 15 अगस्त 2024*

29वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 29वीं वाहिनी द्वारा सामरिक मुख्यालय कोण्डागांव एवं सभी सीओबी में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। श्री महेन्द्र प्रताप, सेनानी 29वीं वाहिनी द्वारा वाहिनी मुख्यालय जबलपुर में एवं श्री सैय्यद जावेद अली द्वितीय कमान द्वारा सामरिक मुख्यालय, 29वीं वाहिनी कोण्डागांव में एवं सभी सीओबी में सीओबी कमांडर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी जवानों को संबोधित किया गया एवं उन्हें व उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। इसी क्रम में 29वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 29वीं वाहिनी की एक प्लाटून द्वारा कोण्डागॉव जिले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस परेड में भाग लिया एवं प्रथम स्थान प्राप्त कर बल का नाम रोशन किया। श्री सैय्यद जावेद अली, द्वितीय कमान, श्री सुशील कुकरेती, उप सेनानी, डॉ दीपक कुमार ठाकुर, सहायक सेनानी व सामरिक मुख्यालय, 29वीं वाहिनी के अन्य कर्मी भी कोण्डागाँव पेरड ग्राउंड में उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles