WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वतंत्रता दिवस

जिले में उमंग और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 15 अगस्त 2024–

जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने जिला मुख्यालय कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

इसके साथ ही कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शांति के प्रतीक श्वेत कपोत तथा उत्साह के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गये।
इस दौरान परेड कमांडर पुलिस उपाधीक्षक श्री सतीश कुमार भार्गव और सेकण्ड इन कमांडर सहायक उप निरीक्षक श्री दिनेश डहरिया के नेतृत्व में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 29वीं बटालियन के प्लाटून कमांडर निरीक्षक मनीष नेगी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 41वीं बटालियन के प्लाटून कमांडर निरीक्षक विनोद कुमार, जिला पुलिस बल के प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक अमित खांडेकर, बस्तर फाइटर्स पुरूष के प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक गुलाब टंडन, बस्तर फाइटर्स महिला की प्लाटून कमांडर सहायक उप निरीक्षक अनिता मेश्राम, नगर सेना के सहायक उप निरीक्षक हेमंत देवांगन सहित नेशनल केडेट कोर बालक के प्लाटून कमांडर सगाराम नेताम, नेशनल केडेट कोर बालिका की प्लाटून कमांडर पार्वती नेताम तथा राष्ट्रीय सेवा योजना बालक के प्लाटून कमांडर लोकेश देवांगन और राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका की प्लाटून कमांडर रामेश्वरी मरकाम, स्काउट गाइड दल के प्लाटून कमांडर जगतराम सलाम नेतृत्व में टुकड़ियों ने देश सेवा की भावना के साथ आकर्षक मार्चपास्ट किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री लता उसेण्डी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। उन्होंने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इसके साथ ही शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर उन्हे सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतू उसेण्डी, सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी और सीईओ जिला पंचायत श्री अविनाश भोई, कोण्डागांव वन मंडलाधिकारी श्री आरके जांगड़े, केशकाल वन मंडलाधिकारी श्री एन गुरुनाथन सहित केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महात्मा गांधी वार्ड को प्रथम, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल को द्वितीय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी जामकोटपारा को तृतीय तथा कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोंडागांव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं परेड प्रदर्शन हेतु सीनियर वर्ग में आईटीबीपी 29वीं बटालियन को प्रथम, जिला पुलिस बल को द्वितीय पुरस्कार तथा आईटीबीपी 41वीं बटालियन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया और जूनियर वर्ग में एनसीसी बालक को प्रथम, एनएसएस बालक को द्वित्तीय एवं एनसीसी बालिका वर्ग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी विधायक सुश्री लता उसेंडी द्वारा सम्मानित किया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles