कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
कलेक्टर ने मक्का प्रसंस्करण प्लांट का किया निरीक्षण
*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 17 अगस्त 2024*
कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा कोण्डागांव के कोकोड़ी में स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट का निरिक्षण किया। जहां उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए प्लांट निर्माण में संलग्न सभी एजेंसियों से चर्चा करते हुए प्लांट की ट्रायल एवं टेस्टिंग कार्यों को सम्पन्न कराने एवं प्लांट को क्रियाशील करने के लिए प्लांट के सभी हिस्सों की अच्छी तरह से टेस्टिंग करने को कहा।
इस दौरान उन्होंने प्लांट निर्माण के कार्यों को तीव्र गति से कराने हेतु मानव संसाधनों की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए।




