अनंतपुर पुलिस द्वारा ग्राम ओडार गांव में कोया समाज द्वारा आयोजित नवा खाई जोहरनी कार्यक्रम किया गया आयोजन
कार्यक्रम के दौरान जिला के अलग अलग गांव से आए ग्रामीणों को तीन नवीन कानून,महिलाओं की सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन, सायबर क्राइम के रोकथाम व नशा मुक्ति,अभिव्यक्ति एप की जानकारी दी
*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव/अनतपुर 23 सितम्बर 3024*
थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा दिनांक 23.09.2024 सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी उप निरी. अखिलेश कुमार धीवर से मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे के मार्गदर्शन एवं रूपेश कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार धीवर द्वारा ग्राम ओडार गांव में कोया समाज द्वारा आयोजित नया खाई जोहारनी भेट पर लगभग 1000 अलग अलग गांव से आए ग्रामीणों को 01 जुलाई 2024 से लागू हुए 03 नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता ,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में,यातायात संबंधी जानकारी दी गई।
जिले में घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए ,यातायात नियमों का पालन करने तथा मौत के कारणों में हेलमेट व सौटबेल्ट सहित अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मोबाइल में किसी अनजान व्यक्ति का फोन नही उठाना, किसी अनजान को नंबर न देना, ऑनलाइन गेम नहीं खेलना, घर से स्कूल आने में किसी प्रकार का कोई दिक्कत हो तो थाना में सूचना देना और वर्तमान में होने वाले सायबर अपराध के बारे में बारीकी से जानकारी दिया गया।
अभिव्यक्ति एप…कैसे उपयोग करे, सोशल मीडिया के सही उपयोग…फेसबुक,इंस्टाग्राम, वॉट्सएप एवम अन्य एप्लीकेशन के सेफ्टी फिचर्स…और बच्चो के कैरियर गाईडेंस की जानकारी दिया गया। इस दरमियान कोया समाज का जिला अध्यक्ष देवा राम वट्टी ,अलग अलग गांव से आए कोया समाज के अध्यक्ष पंच,सरपंच,पटेल गण और ग्रामीणजन थाना स्टाफ उपस्थित रहे।



