Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

पेशी पर ले जाने के दौरान एक कैदी फरार, एक को पुलिस ने दौड़कर दबोचा

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर.23 सितम्बर 2024*

चोरी के आरोप में पेशी पर गए दो कैदियों के फरार होने की खबर सामने आई है. इन कैदियों को जगदलपुर जेल से दंतेवाड़ा में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उन्होंने भागने की कोशिश की. घटना के दौरान एक कैदी को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया, जबकि दूसरा कैदी अभी भी फरार है. फरार कैदी खेत और जंगल का सहारा लेकर भाग निकला, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।।

यह घटना परपा थाना क्षेत्र में हुई है. बस्तर एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि कैदियों ने पहले से ही योजना बनाई हुई थी. जाम के समय गाड़ी के धीमा होते ही उन्होंने आंखों में धूल डालकर भागने की कोशिश की. पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया और एक कैदी समीर खान को पकड़ लिया. दूसरे कैदी अनाज खान की तलाश अभी जारी है. जल्द ही दूसरे फरार कैदी को भी पकड़ लिया जाएगा.

बता दें कि कुछ दिनों पहले बस्तर पुलिस ने 23 गाड़ी चोरी के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था. दंतेवाड़ा की जो गाड़िया थी उस मामले में दोनों कैदियों को न्यायालय में पेश करने ले जाया जा रहा था, इस दौरान दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसमें एक आरोपी सफल भी हो गया. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles