Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*उषा देवी संचेती के मरणोपरांत परिवार ने किया नेत्र दान*

*प्रशासन द्वारा लोगों से नेत्र दान के लिए अपील*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 02 जनवरी 2026*

शुक्रवार को नए वर्ष के प्रारंभ में जिला चिकित्सालय कोडागांव से डॉ. पी. एल. मांडवी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक एवं डॉ. आर. के. चतुर्वेदी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोंडागांव के निर्देशन में नोडल अधिकारी अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. ख्याति साक्षी के मार्गदर्शन अनुसार नेत्रदान लिया गया।
सिविल सर्जन डॉ. पी एल मांडवी ने बताया कि कोडागांव के शीतलापारा निवासी स्वर्गीय श्रीमती उषा देवी संचेती पति श्री सांगीलाल जी उम्र 68 वर्ष निवासी का स्वर्गवास प्रातः 7रू45 बजे हुई थी। उनके परिवारजनों ने नेत्रदान का संकल्प करते हुए नेत्र विभाग में संपर्क किया गया ।

स्व.उषा देवी संचेती

नेत्र दान की प्रक्रिया हेतु जिले से त्वरित टीम गठित कर डॉ सोनू शेट्टी नेत्र विशेषज्ञ एवं सर्जन, सहायक नोडल अधिकारी अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण श्री अनिल वैध, नेत्र सहायक अधिकारी श्री अशोक कश्यप, स्टाफ नर्स आरती महानंद द्वारा उनके निवास स्थान पर जाकर सफल नेत्रदान लिया गया। नेत्र दान ऑपरेशन में नेत्र विभाग के वार्ड प्रभारी श्रीमती नंदा शील स्टाफ नर्स एवं अन्य सभी का सहयोग रहा । कोंडागांव जिले में जैन समाज के द्वारा यह दूसरा नेत्रदान किया गया है। शासन द्वारा अंगदान को बढ़ावा देने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे अंगों की ज़रूरतों को पूरा किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग एवं जैन समाज के द्वारा अन्य समाज जनों से भी अपने परिजनों के मृत्यु पश्चात नेत्रदान करने की अपील की गई है जिससे कॉर्नियल ओपेसिटी से होने वाले दृष्टिहीनता को बचाया जा सके। एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles