WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सोमन्ना कोंडागांव जिले का किया दौरा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*नारियल बोर्ड में किसानों से किया संवाद*

*शिल्प नगरी में शिल्पकारों से की भेंट, बेलमेटल बनाने की प्रक्रिया को देखा*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 04 मार्च 2025*

केंद्रीय राज्य मंत्री रेल एवं जल शक्ति भारत सरकार श्री व्ही. सोमन्ना ने आज कोंडागांव जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले आयुष्मान आरोग्य मंदिर बम्हनी का दौरा कर निरीक्षण किया और अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ चिकित्सकों को निर्देशित किया कि दवाईयों की एक्सपायरी डेट की जांच करते रहे और समुचित उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने वहां आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर उनका अनुभव जाना। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी का वितरण किया।
इसके पश्चात उन्होंने नारियल विकास बोर्ड कोपाबेड़ा में उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित किसानों से चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किसानों से रुबरु हुए।
उन्होंने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उनकी सोच है कि किसानों की आय में वृद्धि हो और प्रगति करें। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि जैसे योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कोंडागांव जिले को आकांक्षी जिले से ऊपर ले जाने योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। उन्होंने जिले के कोकोनट बोर्ड में नारियल के वृक्षों को देखकर प्रसन्नता जताई और सराहना की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सहित अतिथियों ने नारियल के पौधे का रोपण किया।
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के पिछड़े जिलों के विकास के लिए आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसमें कोंडागांव जिला भी शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस बात पर जोर देते हैं कि हर किसान का आय दोगुना हो। किसान सम्मान निधि सहित किसानों के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित हो रहा है। उनके द्वारा हमारी बहनों को लखपति दीदी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है।
सांसद श्री महेश कश्यप और सांसद श्री भोजराज नाग ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत अच्छा कार्य हो रहा है और सभी वर्ग का कल्याण हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बजट पेश किया गया है जो सभी वर्ग के हितों को ध्यान रखा गया है। निश्चित ही हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य को बनाने में सफल होंगे।

*शिल्पनगरी में शिल्पकारों से की भेंट*

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सोमन्ना ने कोंडागांव में शबरी एंपोरियम में पहुंचकर बस्तर की संस्कृति पर आधारित कलाकृतियों को देखा और इसकी सराहना की। इसके बाद उन्होंने बेलमेटल सहित विभिन्न विद्याओं में कलाकृति बना रहे शिल्पकारों से भेंट की। साथ प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों से भी चर्चा की।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं प्रगतिशील किसान भी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles