Breaking
*बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न**नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन**नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*रीता शोरी जिला पंचायत अध्यक्ष और हीरा सिंह नेताम उपाध्यक्ष निर्वाचित*

*जिला पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को प्रमाण-पत्र सौंपे गए*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 07 मार्च 2025*

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जिला पंचायत कोंडागांव के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन कार्यक्रम आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत के सभी 12 निर्वाचित सदस्यों में से अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती चरणतीन राजेश नेताम और श्रीमती रीता शोरी ने नामांकन फॉर्म भरा, जिसमें सभी सदस्यों के द्वारा किए गए वोट के आधार पर श्रीमती रीता शोरी को 07 और श्रीमती चरणतीन नेताम को 05 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार श्रीमती रीता शोरी को बहुमत के आधार पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित मानते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया।

इसी प्रकार जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद हेतु 05 अभ्यर्थियों ने नामांकन फॉर्म भरा था, जिसमें 03 अभ्यर्थियों का फॉर्म विधि मान्य नहीं पाए गए, वहीं श्री रामचरण सोरी और श्री हीरासिंह नेताम का नामांकन विधि मान्य पाया गया। मतदान के उपरांत श्री हीरा सिंह नेताम को 07 और श्री रामचरण सोरी को 05 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार हीरा सिंह नेताम को बहुमत के आधार पर उपाध्यक्ष पद हेतु उन्हें प्रमाण-पत्र दिया गया। उक्त निर्वाचन प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर तथा सहायक पीठासीन अधिकारी एवं उप संचालक पंचायत श्री बलराम मोरे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles