WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

महतारी वंदन योजनान्तर्गत जिले में 01 लाख 42 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में 10 मार्च को राशि का होगा अंतरण

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

गुण्डाधुर महाविद्यालय और विकासखण्ड मुख्यालयों में 10 मार्च को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महतारी वंदन सम्मेलन से वर्चुअल जुड़कर महिलाओं को करेंगे सम्बोधित

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में होंगे शामिल

कोण्डागांव, 09 मार्च 2024–अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च रविवार को राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रमों से वर्चुअली जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे।

महतारी वंदन योजना के तहत कोण्डागांव जिले के 01 लाख 42 हजार पात्र महिलाओं के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त की राशि का अंतरण किया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये आएंगे। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार महतारी वंदन सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है। कोण्डागांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में एवं विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम सभी जनपद मुख्यालय में आयोजित होगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। योजना के तहत 10 मार्च को पहली बार सहायता राशि दी जाएगी। इससे छत्तीसगढ़ में लगभग 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles