WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

जिला न्यायालय परिसर में आयोजि की गई नेशनल लोक अदालत, कई प्रकरणों का हुआ निराकरण

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

1,72,25,158./- (एक करोड़ बहत्तर लाख पच्चीस हजार एक सौ अट्ठावन रूपये) की बकाया राशि प्राप्त हुुई।

कोंडागांव 09 मार्च 2024–दिनांक 09.03.2024 को माननीय श्री उत्तरा कुमार कश्यप जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के कर कमलो में जिला सत्र न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत का माॅ सरस्वती के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात न्यायाधीश महोदय नेशनल लोक अदालत में रखे गये प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गये। श्रीमती अम्बा शाह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के कुशल नेतृत्व में जिला कोण्डागांव के पांच न्यायालयों एवं तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल/नारायणपुर के न्यायालयों में खण्डपीठ बैठाकर तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व न्यायालय में खण्डपीठ बैठाकर दिनांक 03 मार्च 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमे राजीनामा योग्य मामलों को आपसी राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया गया। जिसमें माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव में खण्डपीठ बैठाकर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के कुल 21 प्रकरण रखा गया जिसमें 09 प्रकरण का निराकृत हुये। इसी प्रकार खण्डपीठ अनुसार एन0आई0एक्ट में  कुल 135 प्रकरण रखे गये थे जिसमें कुल. 28 प्रकरण का निराकरण हुआ है। इसी प्रकार मेट्रोमोनियल में कुल 07 प्रकरण रखे गये थे जिसमें कुल 07 प्रकरणों का निराकरण हुआ है। इसी प्रकार खण्डपीठ अनुसार आपराधिक प्रकरण कुल 295 रखे गये थे जिसमें कुल 70 प्रकरणों का निराकरण हुआ है। इसी प्रकार ट्रेफिक चालान संबंधित कुल 120 प्रकरण रखे गये थे, जिसमें कुल 119 प्रकरणों का निराकरण हुआ, एवं राजस्व प्रकरणों से संबंधित प्रकरण कुल 1074 रखा गया था जिसमें से कुल 1037 प्रकरण, अन्य प्रकरण कुल 29 रखा गया था जिसमे कुल 24 प्रकरणों का निराकरण हुआ।
इसके अलावा प्री-लिटिगेशन के मामलों में वाटर बिल के कुल 80 प्रकरणों को रखा गया था, जिसमें कुल 11 प्रकरणों का निराकरण किया गया और दूरसंचार विभाग के कुल 93 प्रकरणों को रखा गया था। विद्युत प्रकरण कुल 642 प्रकरण रखा गया था और बैंक के प्री-लिटिगेशन कुल 1171 प्रकरण रखा गया था जिसमें 7 प्रकरण का निराकृत हुआ।
तद्नुसार इस नेशनल लोक अदालत में कुल 1,72,25,158./- (एक करोड़ बहत्तर लाख पच्चीस हजार एक सौ अट्ठावन रूपये) की बकाया राशि प्राप्त हुुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नेशनल लोक अदालत हेतु पांच खण्डपीठों का गठन मुख्यालय स्तर पर, एवं एक-एक खण्डपीठ तालुका विधिक सेवा समिति, केशकाल एवं नारायणपुर में गठित किया गया एवं राजस्व न्यायालय कोण्डागांव में एक खण्डपीठ का गठन किया गया। उपरोक्त सभी खण्डपीठो के पीठासीन अधिकारी, सदस्यगण, अधिवक्तागण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के उपस्थिती व सहयोग से उपरोक्त सफलता प्राप्त की जा सकी।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव की ओर से न्यायिक अधिकारी, न्यायिक कर्मचारी, बैंक अधिकारी/कर्मचारी एवं विभिन्न ग्राम पंचायतो से आये पक्षकारों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था किया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles