लाखो के सोने चांदी के साथ दो व्यक्ति आये पुलिस की पकड़ में
लाखो के सोने चांदी के साथ दो व्यक्तिय पकड़ाए
महासमुंद 28/01/2024–महासमुंद सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए लग्जरी फोर्ड ईको स्पोर्ट कार से लाखों रुपए के सोने के आभूषण और चॉदी की सिल्ली का उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध परिवहन करते 2 व्यक्तियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है* दरअसल सिंघोडा पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल ओड़िसा बॉर्डर के पास संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की फोर्ड कंपनी की ईको स्पोर्ट कार तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया, कार में 02 व्यक्ति सवार थे। जिनसे पूछताछ करने पर गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई वाहन के पिछला सीट के नीचे एक चेम्बर मिला जिसे उक्त वाहन चालक से खोलवाया गया जिसमें एक थैला के अन्दर दो पैकेट मिला पैकेटों खोलकर देखने पर एक पैकेट में 04 नग चॉदी की सिल्ली वजनी 23.790 कि.ग्रा. एवं दूसरे पैकेट में पुरानी इस्तेमाली आभूषण सोना वजनी 81 ग्रा. मिला। पुलिस टीम की पूछताछ में चॉदी की सिल्ली एवं सोने के आभूषण के संबंध मे कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नही होना बताते हुए पुलिस की टीम को उक्त चॉदी की सिल्ली एवं सोने के आभूषण को सोनपुर ओडिसा से रायपुर से आगे ले जाना बताये।
उक्त संदिग्ध व्यक्तियोें के पास से चॉदी की सिल्ली कुल वजनी 23.किलो 790.ग्रा. कीमती 17, लाख 12, हजार 880 रूपये एवं पुरानी सोने के आभूषण वजनी 81 ग्राम कीमती 5, लाख 18, हजार 400 रूपये, एक ईको स्पोर्ट कार कीमती 6, लाख रूपये तथा 02 नग मोबाईल कीमती 8000 रूपये कुल कीमती 28, लाख 39, हजार 280 रूपये जप्त कर थाना सिंघोडा में धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही कर आगे की कार्यवाही के लिए सूचना DRI टीम को दी गई।



