WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

तुर्रेबेड़ा की तुलसी को जनदर्शन में तुरंत मिला राशन कार्ड

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

जनदर्शन में 18 आवेदन हुए प्राप्त

छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 12 अगस्त 2024

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत जब जनदर्शन में लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान तुर्रेबेड़ा का परदेशी अपनी पत्नी तुलसी को व्हील चेयर में लेकर पहुंचा। उसने कलेक्टर श्री दुदावत को बताया कि तुलसी का नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं होेने के कारण इसका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है, वहीं तुलसी की तबियत खराब है। इसके इलाज के लिए राशन कार्ड की अभी तत्काल आवश्यकता है। परदेशी और तुलसी की पत्नी की समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर श्री दुदावत ने खाद्य अधिकारी को तत्काल राशन कार्ड में तुलसी का नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुदावत के निर्देश पर खाद्य अधिकारी ने राशन कार्ड में नाम दर्ज करवाया और कलेक्टर के हाथों इसे दंपत्ति को सौंप दिया गया, जिससे परिवार को खाद्य विभाग की योजनाओं के साथ ही तुलसी के उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सहायता मिल सके।

सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें लंबित मजदूरी भुगतान, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, शाला भवन मरम्मत, वंशावली, स्थायी विद्युत कनेक्शन, वन भूमि सीमांकन, सड़क निर्माण, जाति, निवास प्रमाण पत्र, भूमि विवाद, वन अधिकार पत्र से संबंधित आवेदन मुख्य तौर पर थे। कलेक्टर श्री दुदावत ने आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles