*कोंडागांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 6 दिसंबर 2024*
कोंडागांव जिले के विभिन्न समाजों ने शुक्रवार शाम को संविधान निर्माता और देश के पहले कानून मंत्री, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कोंडागांव नगर के आंबेडर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिले भर के नागरिकों और समाज के प्रतिनिधियों ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए उनके मार्गदर्शन का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा में कोंडागांव नगर के नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। सभी ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके संघर्षों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।



