Breaking
*महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*क्रिसमस कार्यक्रमों पर रोक की मांग, जनजाति सुरक्षा मंच ने सौंपा ज्ञापन*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 24 दिसंबर 2024*

कोण्डागांव के पुराना विश्राम भवन में 24 दिसंबर की शाम जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पांचवीं अनुसूचि क्षेत्र में मिशनरी चर्च द्वारा आयोजित क्रिसमस कार्यक्रमों पर आपत्ति जताई। मंच के प्रांतीय सहसंयोजक बलीराम नेताम, जिला टोली सदस्य पवन कुमार बद्दा, पठारी समाज सचिव करण उइके, विश्व हिंदू परिषद उपाध्यक्ष नितेश जैन, दयासागर पठारी और राहुल नेताम ने इन कार्यक्रमों को जनजातीय संस्कृति, जीवन शैली और परंपरा के खिलाफ बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि चर्च संस्थाएं जनजातीय युवाओं को उनकी संस्कृति से भटकाने का प्रयास कर रही हैं। जनजाति सुरक्षा मंच ने जिला प्रशासन से मांग की कि इन कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाए और पांचवीं अनुसूचि क्षेत्र के नियमों का सख्ती से पालन हो।

मंच ने स्पष्ट किया कि अगर ऐसे कार्यक्रम जारी रहते हैं, तो वे शामिल क्रिप्टो क्रिश्चन और आयोजकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। साथ ही, मंच ने यह भी कहा कि बिना अनुमति या शपथ पत्र के धर्म परिवर्तन कर चर्च के कार्यक्रमों में भाग लेने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें जनजातीय संस्कृति और परंपरा की रक्षा के लिए प्रशासन से त्वरित कदम उठाने की अपील की गई है। जनजाति सुरक्षा मंच ने संविधान के आर्टिकल 26 का हवाला देते हुए शांतिपूर्ण विरोध की बात कही।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles