WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*परिवहन विभाग ने सालभर में की 2.27 लाख रुपए की चालानी कार्रवाई*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 28 दिसम्बर 2024*

कोण्डागांव जिले के परिवहन विभाग ने वर्ष 2024 में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरतते हुए कुल 2 लाख 27 हजार 900 रुपए की चालानी कार्रवाई की है। यह जानकारी जिला परिवहन अधिकारी अतुल आसैया ने 27 दिसंबर को चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान दी। उन्होंने बताया कि छुट्टियों के दौरान बसों में ओवरसीटिंग और अधिक किराया वसूली की शिकायतें अधिक आती हैं। इन शिकायतों के आधार पर बसों और मालवाहक वाहनों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की गई।

RTO अधिकारी ने सालभर किए गए अभियानों का ब्योरा भी साझा किया। विभाग द्वारा 1 जनवरी से अब तक कुल 119 प्रकरणों में चालान काटे गए। इनमें बिना फिटनेस प्रमाणपत्र वाले 24 मामलों में 83,000 रुपए, प्रदूषण प्रमाणपत्र की कमी पर 28 मामलों में 37,200 रुपए, बिना लाइसेंस वाहन चलाने के 37 मामलों में 29,700 रुपए, बीमा की कमी पर 11 मामलों में 33,000 रुपए, तेज प्रेशर हॉर्न के उपयोग पर 15 मामलों में 26,000 रुपए और परमिट उल्लंघन के 4 मामलों में 19,000 रुपए की वसूली की गई।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विभाग की सख्ती जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने दस्तावेज अद्यतन रखें और यातायात नियमों का पालन करें। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सड़क पर अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस तरह, कोण्डागांव के परिवहन विभाग ने यातायात नियमों को लागू करने में एक सशक्त भूमिका निभाई है, जिससे सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles