WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला कोण्डागांव के प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 26 दिसंबर 2024*

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला कोण्डागांव सामान्य सभा की बैठक भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा के अध्यक्ष कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और चुनाव अधिकारी सुश्री निकिता मरकाम, डिप्टी कलेक्टर की उपस्थिति में आहूत की गई, जिसमें 36 आजीवन सदस्य उपस्थित रहे।
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष के द्वारा समस्त आजीवन सदस्यों को अधिक से अधिक रेडक्रॉस समिति जिला कोण्डागांव में क्यू, आर. कोड स्कैनिंग के माध्यम से आजीवन सदस्यों के संख्या बढ़ाने एवं अधिक से अधिक दान कराने के लिए अनुरोध किया गया। विकासखण्डों में रक्तदान शिविर आयोजित कर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बनाये रखने के लिए अनुरोध किया गया।
जिले में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए विकासखण्डों एवं जिला मुख्यलय में स्वास्थ्य सुविधा कैंप के माध्यम से उपलब्ध कराने, जिसमें विशेषज्ञों की उपलब्धता जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से किये जाने एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से मेडिकल स्टोर संचालित कर आमजनों को सुविधा उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्विरोध चुनाव के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जिला प्रबंध समिति के 18 सदस्यों का निर्वाचन जिला प्रबंध समिति में किया गया। साथ ही सभापति श्री मनोज जैन, उप सभापति श्री ओमप्रकाश टावरी, कोषाध्यक्ष श्री दिपेश अरोरा एवं राज्य प्रबंध समिति सदस्य श्री उत्तम रक्षित को निर्विवाद निर्वाचित किया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles