WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*महतारी वंदन योजना अंतर्गत जनपद पंचायत फरसगांव में प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

फरसगांव/कोण्डागांव, 04 फरवरी 2024/* छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना अंतर्गत जनपद पंचायत फरसगांव में रविवार को प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विकासखण्ड के सभी सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित सभी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें महतारी वंदन योजना के तहत फार्म भरने से लेकर समस्याओं के निदान तक सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी परियोजना अधिकारी वीरेंद्र साहू द्वारा दी गयी। इसके साथ ही जनपद पंचायत सीईओ द्वारा सभी को योजना को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक महिला को योजना का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया।

ज्ञात हो कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष पूर्ण करने वाली सभी पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए के मान से साल में 12 हजार रूपए की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं से 05 से 20 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय की लाॅगिन आईडी से किए जा सकते हैं। नगरीय क्षेत्र के आवेदक वार्ड प्रभारी के लाॅगिन आईडी से आवेदन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त स्वयं भी एप्प एवं वेबसाइट के माध्यम से निःशुल्क आवेदन कर सकेंगे। महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in पर या योजना के लिए बनाए गए मोबाईल एप्प पर भी आवेदन जमा किया जा सकता है। योजना के लिए आवेदन इसके लिए महिलाओं की सुविधा के लिए आंगनबाड़ी और ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए आज सभी को प्रशिक्षण दिया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles