WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश के तहत झुमुक दीवान ने ली पत्रकार वार्ता।

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

8 फरवरी को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी,राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा।

कोंडागांव 05 फरवरी 2024--राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश वासियों के लिये उम्मीदों की नई किरण राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा 7 जिलों से 538 किमी होकर गुजरेगी 67 दिनों में यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा, 337 विधानसभा क्षेत्रों में होकर गुजरेगी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ के लोग तथा
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। हम सब प्रसन्न है कि राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे, रायगढ़ में प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 9 एवं 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़ सक्ती कोरबा होते हुये अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश मे प्रवेश करेगी। हमारे प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिये गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहने।

14 जनवरी 2024 को मणीपुर से मुंबई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा 87 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुय 6700 किलोमीटर से प्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य में जिलों से होकर गुजरेगी तथा 6700 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में यात्रा करेंगे। भुखमरी महंगाई, बेरोजगारी किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मो पर मरहम साबित होगी।

देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। जनाधिकार भी लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ी न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढते देश को भारत जोड़ो जैसे पदयात्रा की जरूरत है।

राहुल गांधी की भारत जाडो न्याय यात्रा की शुरूआत से ही भाजपा डर गयी है। मणीपुर सरकार ने इम्फाल
में यात्रा की शुरुआत के लिये पहले तो अनुमति देने से मना किया, जब अनुमति दी भी गयी तो उसमें शर्त
भी लगा दी गयी थी। असम की भाजपा सरकार ने यात्रा में बाधा करने के लिये स्तरहीन तरीका अपनाया था। भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। वह नही चाहती है कि देश जनता  महगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट ना हो इसीलिए राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिये षडयंत्र रचा जा रहा है। मोदी सरकार कुछ भी करले लेकिन भारत के लोगों की आवाज न दबेगी, ना रुकेगी।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles