WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*संपूर्णता अभियान* महात्मा गांधी वार्ड के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हुई रील प्रतियोगिता

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागाँव, 10 जुलाई 2024-– कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल महात्मा गांधी वार्ड कोंडागांव में संपूर्णता अभियान के उपलक्ष्य में रील प्रतियोगिता रखी गई जिसमे विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं संपूर्णता अभियान के विभिन्न बिंदुओं का संदेश जैसे बाल विवाह रोकथाम, शून्य से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चो का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओ का टीकाकरण, स्तनपान के फायदे इत्यादि रील द्वारा प्रदर्शित कर उसका वीडियो बनाकर दिखाया।
संपूर्णता अभियान कार्यक्रम के संबंध में व्याख्याता श्री अखिलेश गायधने ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 4 जुलाई से शुरू किया गया है और इस 90 दिनों के कार्यक्रम में विभिन्न बिंदु जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, टीकाकरण इत्यादि की सही जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए स्कूली बच्चे अलग अलग माध्यमों से संदेश देते रहेंगे। जिले के शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक ने इस अभिनव तरह की प्रतियोगिता को सराहा एवं संपूर्णता कार्यक्रम को सतत रूप से चलाने के लिए सभी ब्लॉक के शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

संपूर्णता अभियान के तहत माकड़ी में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा एवं प्रशिक्षण*

आकांक्षी विकासखंड माकड़ी के जनपद पंचायत सभागार कक्ष में स्वास्थ्य विभाग का प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। इसमें संपूर्णता अभियान उत्सव, स्टॉप डायरिया अभियान, शिशु संरक्षण माह आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।
आकांक्षी विकासखंड माकड़ी में संपूर्णता अभियान उत्सव के तहत कल 11 जुलाई से लगातार सभी 67 ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा कृषि विभाग तथा अन्य सभी संबंधित के समन्वय से शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसे देखते हुए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी, सेक्टर सुपर वाइजर, ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी (महिला एवं पुरुष) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आदि को संपूर्णता अभियान के लक्ष्यों को सफल बनाने के संबंध में निर्देशित किया गया। सभी गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में प्रसव पूर्व पंजीयन तथा समस्त योग्य नागरिकों का डायबिटीज, हाइपरटेंशन, टीबी, एनीमिया तथा सिकलसेल आदि की जांच हेतु निर्देशित किया गया। गर्भवती महिलाओं तथा अन्य नागरिक जनों का स्वास्थ्य परीक्षण करने संबंधी निर्देश दिया गया। इसके अलावा स्टॉप डायरिया तथा शिशु संरक्षण कार्यक्रम के संबंध में भी विस्तृत चर्चा एवं प्रशिक्षण आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के डीपीएम, जनपद पंचायत माकड़ी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, आकांक्षी विकासखंड फेलो, स्वास्थ्य विभाग के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी, सेक्टर सुपरवाइजर, ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी( महिला एवं पुरुष) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हुए।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles