Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशवृक्षारोपण

केशकाल वन मंडल में मनाया गया वन महोत्सव

*इको पर्यटन केंद्र टाटामारी में लगाए गए 300 पौधे*

*वन महोत्सव में शामिल हुए सीसीएफ, कलेक्टर और डीएफओ*

छत्तीसगढ़ आजतक,केशकाल/कोंडागांव, 11 जुलाई 2024—

केशकाल वन मंडल में गुरुवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इको पर्यटन केंद्र टाटामारी में एक पेड़ मां के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में 300 पौधे लगाए गए। इसके साथ ही वन मंडल के अंतर्गत इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर भी पौधरोपण का कार्य किया गया। टाटामारी में कांकेर वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक श्री दिलराम प्रभाकर ने पीपल और कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं वन मंडलाधिकारी श्री एन गुरुनाथन ने यहां बरगद के पौधे लगाए। इस अवसर पर उपस्थित अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री अंकित चौहान, उप वन मंडलाधिकारी श्रीमती सुषमा नेताम, ग्राम पटेल श्री बलराम गौर, सहित इको पर्यटन केंद्र टाटामारी के सदस्य, वन प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, पर्यटन केन्द्र से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी एक पेड़ मां के नाम पर पौधे लगाए। यहां पीपल बरगद के साथ ही नीम, आंवला, काजू, कर्रा, बांस आदि के पौधे लगाए गए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने इस अवसर पर कहा कि वन का संरक्षण हम सभी का दायित्व है। वनों को सहेजने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर पौधे लगाने का आह्वान किया गया है। यहां आज पौधे लगाने के साथ ही इनके संरक्षण का कार्य करेंगे। पौधों को लगाने और उनको संरक्षित करने पर ही हरित और सुंदर कोंडागांव का सपना साकार होगा। उन्होंने इस अवसर पर टाटामारी इको पर्यटन केंद्र में कार्य कर रहे स्व सहायता समूह की महिलाओं के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इनके कार्यों की प्रदेश स्तर पर प्रशंसा हो रही है। उन्होंने टाटामारी इको पर्यटन केंद्र के सौंदर्यीकरण व विकास के और अधिक कार्य किए जाने की बात कही। वन मंडलाधिकारी श्री एन गुरुनाथन ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के कार्य में सहयोग करना चाहिए। आज इसी दिशा में यहां पौधरोपण का कार्य किया गया है।
उल्लेखनीय है कि केशकाल वन मंडल द्वारा इस वर्ष लगभग 8 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत किसानों द्वारा वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत 7 लाख 69 हजार 556 पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें क्लोनल नीलगिरी, टिशू कल्चर सागौन, टिशू कल्चर बांस, चंदन तथा अन्य आर्थिक लाभकारी प्रजाति के पौधे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कैंपा मद से 29 हजार 250 पौधे भी लगाए जाएंगे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles